दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के ग्राम नयापुरा में जमीन विवाद में दबंगों ने दो भाइयों को जमकर पीट दिया। जिससे दोनों घायल हो गए पुलिस इन दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के ग्राम नयापुरा निवासी बलराम पुत्र मोतीराम का दूसरे पक्षी जमीन विवाद चल रहा था। शनिवार को नापतोल की जा रही थी।
इसी बीच दबंगों द्वारा गलत तरीके से की गई नापतोल का केवल सिंह पुत्र मोतीराम ने विरोध किया। जिस पर दबंगों ने केवल सिंह को पीट दिया। बचाने आए बलराम से भी मारपीट कर दी। जिससे वह भी घायल हो गया।
घटना की जानकारी फतेहाबाद पुलिस को दी गई। पुलिस ने बलराम तथा केवल सिंह को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।





















