स्व. बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि पर उमड़े पत्रकार, कवियों ने बांधा समा
आगरा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जिला इकाई आगरा द्वारा संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अग्रवाल धर्मशाला, खेरागढ़ में भव्य कवि सम्मेलन एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही भव्य, गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें दूर दराज से पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा श्रीमती मंजू भदौरिया द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, जिला सूचना अधिकारी शैलेंद्र शर्मा, संयोजक ब्रज क्षेत्र एनजीओ प्रकोष्ठ दिगंबर सिंह धाकरे, खेरागढ़ चेयरमैन सुधीर गर्ग एवं जगनेर चेयरमैन कुलदीप गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज खेरागढ़ के अध्यक्ष राजकुमार मंगल एवं अग्रसेन सेवा समिति खेरागढ़ के अध्यक्ष दलीप गर्ग की विशेष उपस्थिति रही। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन राजस्थान के सह प्रभारी श्याम सुंदर पाराशर ने प्रभावशाली एवं शानदार शैली में किया। उनके सशक्त संचालन ने कार्यक्रम में अलग ऊर्जा भर दी। कवि सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों ने हास्य, वीर रस, ओज एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कविताओं की प्रस्तुति देकर देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध बनाए रखा।
कवियों की रचनाओं पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से बार-बार गूंज उठता रहा।
मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन समाजहित एवं पत्रकारों के सम्मान के लिए लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार संगठन को मजबूत बनाने एवं पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विष्णु सिकरवार लंबे समय से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के लिए एक स्थायी स्थान की मांग कर रहे हैं, जिससे पत्रकारों की बैठकें एवं संगठनात्मक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जैसा वह पहले भी कह चुकी हैं, बहुत जल्द ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को मीटिंग एवं संगठन संचालन के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ हैं और उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है।
जिला सूचना अधिकारी शैलेंद्र शर्मा ने अपने विस्तृत संबोधन में कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आज केवल जिला आगरा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार के नेतृत्व में संगठन लगातार पत्रकार हित, समाजसेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि संस्था ने ताज महोत्सव जैसे बड़े मंचों पर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है, वहीं बटेश्वर जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों पर भी भव्य कार्यक्रम आयोजित कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संस्था द्वारा लगातार कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और यह लगभग चौथा बड़ा आयोजन है, जो संगठन की सक्रियता एवं मजबूत कार्यशैली को दर्शाता है।
श्री शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता केवल समाचारों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि समाज को जागरूक करने एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का सशक्त माध्यम बन चुकी है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जब भी किसी पत्रकार के सामने कोई समस्या आती है, तब जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार सदैव पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़े दिखाई देते हैं और उनकी हर संभव मदद के लिए तत्पर रहते हैं।
संयोजक ब्रज क्षेत्र एनजीओ प्रकोष्ठ दिगंबर सिंह धाकरे ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन केवल पत्रकारों का संगठन नहीं बल्कि समाजसेवा का मजबूत मंच बन चुका है। संस्था द्वारा मेडिकल कैंप, पत्रकार सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं जनजागरण को मजबूत करते हैं। उन्होंने जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वह पत्रकारों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहते हैं और हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़े दिखाई देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सराहनीय कार्य,उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिला सूचना अधिकारी शैलेंद्र शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शॉल उड़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
पत्रकारिता क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र शुक्ला,ओम प्रकाश सविता, सुरेश जारोलिया, एवं शमीम सिद्दीकी को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ वरिष्ठ पत्रकारों का जोरदार अभिनंदन किया।
अंत में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने सभी अतिथियों, पत्रकारों, चिकित्सकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी समाजसेवा, पत्रकार सम्मान एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहेगी।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में राजेंद्र शुक्ला,श्याम सुंदर पाराशर, मण्डल अध्यक्ष अखिलेश सक्सेना, मण्डल महामंत्री संत कुमार भारद्वाज, विष्णु सिकरवार ओम प्रकाश सविता, सुरेश जारोलिया, शमीम सिद्दीकी, फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, जिलामहामंत्री प्रमेंद्र फौजदार, श्रीकांत पाराशर, जिला कोषाध्यक्ष शिवम सिकरवार संगठन मंत्री नवीन राजावत, तहसील अध्यक्ष अजय मोदी, वरिष्ठ पत्रकार अजेंद्र चौहान, वरिष्ठ पत्रकार यतीश लवानिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





















