टप्पल /अलीगढ़। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव खंडवा में सरकारी चकरोड पर कथित अवैध मिट्टी खुदाई का विरोध करना किसान परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने किसान परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार गांव में सरकारी चकरोड पर मिट्टी खुदाई किए जाने का किसान परिवार ने विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपितों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। घटना में एक महिला समेत परिवार के पांच सदस्य घायल बताए जा रहे हैं।
आरोप है कि दबंगों ने किसान का ट्रैक्टर भी जबरन छीन लिया और महिला किसान पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गए, जिससे क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बन गया।
घटना के बाद घायल किसान परिवार का उपचार कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले ने सरकारी जमीन और चकरोड पर अवैध खुदाई को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए





















