गोंडा /अलीगढ़। गोण्डा थाना क्षेत्र के गांव बिठना से एक युवक का कथित अवैध हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। वायरल वीडियो को गांव निवासी निशांत से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि वीडियो की सत्यता और समय की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसके वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने मांग की है कि वीडियो की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और यदि मामला सही पाया जाए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच और वीडियो की प्रमाणिकता को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।
मामला सामने आने के बाद लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।





















