दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम नीवरी में शनिवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद पहुंचे रिश्तेदारों ने युवक को जमकर पीट दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम निवरी निवासी लखेंद्र पुत्र तुकमान सिंह का शनिवार देर रात पत्नी से मामूली बात पर विवाद हो गया।
इसके बाद पत्नी के कुछ रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने आते ही लखेंद को जमकर पीट दिया। जिससे वह घायल हो गया। रविवार सुबह पीड़ित ने इसकी सूचना डौकी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भेजा।





















