दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। कस्बा फतेहाबाद में रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, युवाओं और महिलाओं ने भाग लेकर भगवान परशुराम के जयघोष किए। पूरे कस्बे में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा।
शोभायात्रा का शुभारंभ शिवहरि मुद्गल धर्मशाला, बाह रोड से हुआ। यात्रा बाह रोड, गांधी चौक, सदर बाजार, अंबेडकर चौक और रोडवेज बस स्टैंड से होते हुए ब्लाक कार्यालय के सामने स्थित गोवर्धन कोल्ड स्टोरेज पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, अशोक दीक्षित, भाजपा नेता एवं भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू शर्मा, अभय सैथिया, नरेंद्र समाधिया, राजेश शर्मा आशीष शर्मा पंकज शर्मा और आरती शर्मा मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति, शौर्य और धर्म रक्षा के प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि समाज को भगवान परशुराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष का संदेश दिया था। युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में संगठन और संस्कारों को मजबूत करना चाहिए।
इस दौरान श्रीकृष्ण दीक्षित, सतीश तिवारी, भानू शर्मा, अजय शर्मा, रतिराम तिवारी, शिवहरी मुद्गल, राजकुमार समाधिया, प्रमोद रावत, मनीष पाराशर, प्रदीप पलिया, प्रवीन शर्मा, शिवकुमार शर्मा प्रधान, सुभाष समाधिया, नवलकिशोर तिवारी, धीरेन्द्र शास्त्री, गिर्राज शर्मा, गौरव पाराशर, सुभाष शर्मा, झुन्नीलाल शर्मा, विष्णु शर्मा, मुनेश समाधिया, आनंद शर्मा और अरविंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





















