जिला नजर संवाददाता
कासगंज। पुलिस अधीक्षक अपरणा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूक करते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने की अपील की गई।
पुलिस कर्मियों ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्प डेस्क एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।





















