जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण कार्य को लेकर नगर निगम अलीगढ़ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा माननीय पार्षदों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अधिकारियों ने मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, कार्ययोजना और जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। पार्षदों से अपील की गई कि वे अपने-अपने वार्डों में जनगणना कार्य में सहयोग सुनिश्चित करें, ताकि सही और सटीक आंकड़े एकत्र किए जा सकें।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विभिन्न योजनाएं और विकास कार्य तय किए जाते हैं।
इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।





















