दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे आई तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया। गांव अहीरपुरा नगर चंद में तेज हवाओं के चलते पांच विद्युत पोल गिर गए, वहीं एक पुराना नीम का पेड़ भी धराशायी हो गया। इस घटना में विद्युत लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पोल गिरने और पेड़ गिरे जाने से आसपास के करीब 4 से 5 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। अचानक बिजली कटने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
ग्रामीणों के अनुसार आंधी इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पोल और पेड़ गिर गए। हालांकि गनीमत यह रही कि घटना के समय वहां से कोई व्यक्ति नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।





















