दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। गुरुवार को आई तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचाया। थाना क्षेत्र के अहीरपुरा नगर चंद्र में टेक चंद्र के मकान की दीवार अचानक छत पर गिर गई। दीवार गिरने से छत पर रखे पत्थर टूटकर नीचे कमरे में गिर पड़े, जिससे कमरे में रखा सारा सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के समय घर के लोग किसी तरह सुरक्षित बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लेकिन इस दुर्घटना में किसान टेक चंद्र को करीब 40 से 50 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा और बारिश के चलते कई जगहों पर नुकसान की खबरें सामने आई हैं। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, ताकि हुए नुकसान की भरपाई हो सके।





















