जिला नजर संवाददाता संजय भारद्वाज
इगलास/अलीगढ। थाना इगलास क्षेत्र के गांव कजरोठ में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता अर्चना सिंह ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर गांव के ही कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के अनुसार, दिनांक 30 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 1:25 बजे वह अपने खेत पर मौजूद थीं। तभी गांव के ही संजय गर्ग, प्रेम निवास शास्त्री, मनवीर पाल सिंह, त्रिलोकी सिंह, पिंकू कश्यप सहित अन्य 2-3 लोग एकजुट होकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
अर्चना सिंह का आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो बनाए जाने की बात भी सामने आई है, जिसे साक्ष्य के रूप में पेश किया जा सकता है।
पीड़िता ने थाना इगलास में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





















