जिला नजर संवाददाता
हाथरस। हाथरस में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर सतत नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाएं।
उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।























