जिला नजर संवाददाता
आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमिका से मिलने आए बागपत निवासी युवक को युवती के ससुराल पक्ष के लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बागपत के बदरका गांव निवासी अजय कुमार अपनी प्रेमिका के बुलावे पर अपने साथी सुखदेव के साथ उसके ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी मिल गई और उन्होंने अजय को पकड़ लिया। आरोप है कि उसे पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा गया।
घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी कुछ देर तक मारपीट जारी रही। बाद में पुलिस ने युवक को छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया।
घायल अजय ने बताया कि युवती से उसकी पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।























