सुरक्षा व्यवस्था के साथ आवागमन के लिए बैरियर पर छुट, परिक्रमा मार्ग पर बसें चलेंगी
रिपोर्ट- देव बक्श वर्मा
अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर लगभग बनकर पूर्ण हो गया है भतगढ़ बड़ी संख्या में प्रथम कर रहे हैं भीड़ को देखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कारण व्यापक सुरक्षा व्यवस्था किया गया किंतु अयोध्या नगरी में राम भक्तों व आम नागरिकों की सुविधा के लिए वाहनों के आवागमन में अब छूट दिया जाएगा जिसके लिए प्लान तैयार हो रहा है।निर्बाध आवागमन के लिए बैरियर पर छुट दी जाएगी,। परिक्रमा मार्ग पर बसें चलेंगी । अयोध्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के लिए आवागमन को सुगम बनाने की तैयारी है। वर्तमान में 52 बैरियरों के कारण होने वाली असुविधा को देखते हुए, रामनगरी में हटाए जाएंगे बैरियर।
बताया जा रहा है कि रामनगरी बैरियर मुक्त होगी और आवागमन निर्बाध होगा। नगरी की सुरक्षा व्यवस्था विभिन्न नाका-नुक्कड़ों पर स्थापित 52 बैरियरों और चार वाच टावरों से संचालित है। यद्यपि यह नगरी की सुरक्षा संबंधी संवेदनशीलता एवं सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों के सुझाव के अनुरूप है, किंतु इस व्यवस्था के चलते प्राय: नागरिक स्वायत्तता प्रभावित होने की चिंता भी व्यक्त होती रहती है।
अति संवेदनशील सुरक्षा व्यवस्था के चलते न केवल दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को जगह-जगह रोक-टोक का सामना करना पड़ता है, बल्कि स्थानीय नागरिकों का नित्य का आवागमन भी यत्र-तत्र प्रतिबंधित होता है।रामजन्मभूमि परिसर को छोड़ कर पैदल आवागमन तो शायद ही कहीं प्रतिबंधित हो, किंतु वाहन (विशेष रूप से चारपहिया) के साथ एक नुक्कड़ से दूसरे नुक्कड़ तक पहुंचना कठिन होता है।
जानकारी के अनुसार आज जब रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का अभियान पूर्ण होने के साथ रामनगरी को श्रेष्ठतम वैश्विक नगरी बनाए जाने के अभियान है, तब शासन-प्रशासन अधिकाधिक ढील के साथ श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को आवागमन संबंधी सुविधा और स्वायत्तता प्रदान करने के प्रयोग की तैयारी कर रहा है।
यद्यपि पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार बैरियर तो फिलहाल रहेंगे, किंतु उन पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ यात्री वाहनों के आवागमन की भी छूट होगी।
वह बताते हैं कि पहले भी जरूरत के हिसाब से ही बैरियरों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाता था और अब नए सिरे से समीक्षा के बाद वाहनों के आवागमन से जुड़ी स्वतंत्रता में कुछ और वृद्धि होगी।
परिक्रमा मार्ग पर चलेंगी बसें
प्रतिबंधों में ढील के साथ यातायात से जुड़ी सुविधाओं में वृद्धि की भी तैयारी हो रही है। शासन के निर्देश पर परिवहन निगम कुछ ऐसी बसें संचालित करने की कोशिश कर रहा है, जो रामनगरी की पंचकोसी परिधि को परिवहन सेवा से आच्छादित कर सकें। फिलहाल दो नई बसें संचालित किए जाने की योजना है।
एक बस ऋणमोचनघाट परिक्रमा मार्ग नुक्कड़ पर स्थित कंचनभवन से गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड, प्रह्लादघाट होती हुई उदया स्कूल तक संचालित होकर आधे परिक्रमा मार्ग को तृप्त करेगी और दूसरी बस हनुमान गुफा, दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय, रामघाट चौराहा, हलकारा का पुरवा उपरिगामी सेतु से उदया चौराहा के बीच के मार्ग से गुजरेगी
परिवहन के विशेषज्ञों का मानना है कि परिक्रमा मार्ग के दोनों सिरों और मध्य में रामपथ से गुजरने वाली निगम की परिवहन सेवा संपूर्ण अयोध्या के सार्वजनिक यातायात से न्याय करने में सफल होगी।























