दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। वीर एकलव्य सेवा संस्था द्वारा मंगलवार को अपना तृतीय स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। दाऊजी मैरिज होम में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा वीर एकलव्य की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था के पिछले तीन वर्षों के कार्यों की समीक्षा की गई। वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा विधिक सेवाओं के क्षेत्र में संस्था द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने कम समय में समाज और राष्ट्र हित में संस्था द्वारा प्राप्त उपलब्धियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषता ‘रक्तदानी सम्मान समारोह’ रही। संस्था ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए रक्तदान करने वाले युवाओं और नागरिकों को “मानवता दूत” सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप सभी को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. जयवीर सिंह, निहारिका प्रधान, भूपेंद्र सिंह, जानकी प्रसाद, अरुण कुमार शर्मा, जितेंद्र कुशवाहा, ई. विकास वर्मा, अवधेश कुमार एडवोकेट, प्रो. पीतम सिंह, डॉ. विनोद, हिम्मत सिंह, राजू वर्मा, डॉ. हृदय कुमार, लाखन सिंह, महेश वर्मा, संजय वर्मा, सुनील कुमार, धीरज वर्मा, राजेश, प्रेम शंकर, मुकेश कुमार, डॉ. मीरा शर्मा, डॉ. राहुल तोमर, सुखदेव, प्रदीप, राजकुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।























