दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम बाजिदपुर में एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला यमुना नदी में नहाते समय पैर फिसलने से यमुना उसमें डूब गई।
घटना की जानकारी पर पुलिस द्वारा पीएससी गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में खोजबीन की गई। परंतु का कोई सुराग नहीं लग सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पेतीखेड़ा निवासी कमला देवी पत्नी गया प्रसाद मंगलवार को बाजिदपुर स्थित यमुना नदी के घाट पर स्नान करने के लिए पहुंची। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी।
जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई परंतु महिला का कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में पुलिस ने पीएसी गोताखोर बुलाए और मोटर वोट की सहायता से सर्च अभियान चलाया परंतु समाचार लिखे जाने तक महिला का कोई पता नहीं चल सका है।























