जिला नजर संवाददाता
झाँसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खामी के चलते लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिससे कई यात्री अंदर फंस गए और हड़कंप मच गया।
प्लेटफॉर्म 4/5 पर बैग फंसने के कारण लिफ्ट जाम हो गई, जिसमें तीन महिलाएं समेत कई लोग मौजूद थे। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आरपीएफ और रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इस दौरान कई यात्रियों की ट्रेन भी छूट गई। घटना ने स्टेशन की व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।























