जिला नजर संवाददाता
इगलास/अलीगढ़। मनीष कुमार मिश्रा पुलिस अधीक्षक देहात ने इगलास सर्किल में क्षेत्राधिकारी एवं अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान एसपी देहात ने जनशिकायतों और लंबित विवेचनाओं के त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।
साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।























