जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। थाना ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार स्थित फूल चौक इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात हमलावरों ने दो सुरक्षा गार्डों पर हमला कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर चोरी के इरादे से पहुंचे थे।
हमले में दोनों गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जैन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूत्रों के अनुसार, करीब 8-10 हमलावरों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।























