दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फतेहाबाद, आगरा में आज दिनांक 17.04.2026 को मिशन शक्ति फेज 05 के अंतर्गत रंगोली के माध्यम से नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 का प्रचार प्रसार किया गया।
महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगों के सुन्दर संयोजन से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति अपने मनोभावों को प्रदर्शित किया। साथ ही साथ महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में 9667173333 पर मिस्ड कॉल का आयोजन किया गया।
प्राध्यापकों, कर्मचारियों व छात्र छात्राओं ने मिस्ड काल के माध्यम से अधिनियम के प्रति समर्थन प्रकट किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य (प्रशा.) प्रोफेसर अरुणा त्रिपाठी ने महिला सशक्तिकरण में इस अधिनियम को एक ऐतिहासिक कदम बताया।
मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. वन्दना शर्मा ने कहा कि महिलाओं की राजनैतिक सहभागिता बढ़ाने में यह अधिनियम मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर डॉ. धनबंती चंचल, डॉ. बेदप्रकाश सिंह, डॉ. तेजेन्द्र सिंह यादव, डॉ. प्रियंका, डॉ. आलोक कटारा, डॉ. ब्रिजेन्द्र कुमार, नवीन कुमार, डॉ. राजधारी यादव, श्री संजय शर्मा, श्री भरत सिंह, श्री किरोड़ी, श्री गोपाल सिंह, श्री सुमित सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी व छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।























