दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हेमायूपुर गुर्जर में राशन की दुकान की खुली बैठक के प्रस्ताव के लिए पूर्व प्रधान ने ग्रामीणों के साथ एसडीएम फतेहाबाद से गुहार लगाई है।
पूर्व प्रधान श्री भगवान द्वारा शुक्रवार को एसडीएम फतेहाबाद को दिए शिकायती पत्र में बताया गया कि ग्राम हिमायूपुर गुर्जर के राशन डीलर की मृत्यु चार महीने पहले हो गई थी। परंतु तब से अब तक राशन की बैठक दुकान की खुली बैठक का प्रस्ताव नहीं हो सका। जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
उन्होंने गुहार लगाई है कि शीघ्र ही राशन की दुकान का प्रस्ताव कराया जाए। इसके लिए ग्रामीणों के समक्ष खुली बैठक की जाए तब तक राशन की व्यवस्था किसी अन्य डीलर से कराई जाए।इस दौरान अनेक ग्रामीण भी मौजूद रहे।























