जिला नज़र संवाददाता दिलशाद समीर
फतेहपुर सीकरी/आगरा। एस डी मॉडर्न पब्लिक स्कूल व जवाहर सिंह इंटर कॉलेज मे गुरुवार शाम को वार्षिकोत्सव व पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति ,धार्मिक लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया, प्रोग्राम में कक्षा एक से 12, वीं तक के मेधावी छात्र छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रोग्राम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर पुष्प अर्पित कर चौ रघुनाथ सिह डिग्री कॉलेज के चेयरमैन डॉ रामेश्वर चौधरी, प्रबंधक राजवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन टी सी मित्तल, भाजपा नेता सोनू चौधरी, विश्वेंद्र सरपंच,प्रबंधक संजीव चौधरी, राज्यपाल बॉबी सरपंच ने पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक सत्यपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ रामेश्वर चौधरी ने कहा कि यह सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल नृत्य गाना प्रस्तुत करना नहीं बल्कि बच्चों की साल भर की कड़ी मेहनत प्रतिभा समर्पण को प्रदर्शित करने का अवसर है, छात्र मेहनत मन लगाकर पढ़ें और जीवन में आगे बढ़े।
सरस्वती गणेश वंदना के साथ प्रोग्राम की सांस्कृतिक रंगारंग शुरुआत हुई, छात्र छात्राओं ने धार्मिक देशभक्ति ,लोकगीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर प्रोग्राम समा बांध दिया कार्यक्रम स्थल पर तालियां बजती रही।
प्रोग्राम में कक्षा एक से 12 वीं के मेधावी छात्र छात्राओं को शील्ड प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया, इस दौरान प्रोग्राम प्रमेंद्र फौजदार, दिलशाद समीर पत्रकार, बॉबी सरपंच,तेजवीर एड, रंजीत चौधरी, जिंदल फाउंडेशन प्रबंधक गौरव जिंदल, रोहित चौधरी, मुनेश चौधरी, अजय चौधरी, भुवनेश्वर, सनी सविता समेत बड़ी संख्या में छात्र छात्रा अभिभावक मौजूद रहे। प्रोग्राम का कुशल संचालक संजय परमार व टीकम सिंह ने किया। सभी का अभिवादन प्रबंधक संजीव चौधरी ने किया।























