जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इन कैंपों में पात्र लाभार्थी अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड लेकर नजदीकी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर आसानी से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। भारत सरकार द्वारा 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है।
सीएमओ ने अपील की है कि सभी 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक अपने-अपने क्षेत्र के नजदीकी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर आधार कार्ड के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं और योजना का लाभ उठाएं।
इन केंद्रों पर बनेंगे आयुष्मान कार्ड
ऊपरकोट, शाहजमाल, भुजपुरा, पुष्प विहार, पला साहिबाबाद, इन्द्रा नगर, नौरंगाबाद, के.के. जैन, घंटाघर चौक, मौलाना आजाद नगर, जीवनगढ़, महफूज नगर, बेगम बाग, नगला तिकोना, बन्ना देवी, जमालपुर, रघुवीरपुरी, अतरौली, धनीपुर और क्वार्सी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।























