जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
इगलास/अलीगढ़। थाना इगलास पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए भैंस चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो धारदार छुरी व 52 हजार रूपया नगद बरामद किए हैं।
पकड़े गए अभियुक्तों में नक्को उर्फ नकीम पुत्र हाजी हलीम उर्फ गूंगू एवं इमरान पुत्र सलीम निवासीगण जवार थाना इगलास शामिल हैं। दोनों को नगला जगता तिराहे के पास मरूसान रोड स्थित पुलिया के निकट से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों से भैंस चोरी कर उन्हें काटकर मांस बेचते थे, जबकि कुछ पशुओं को जीवित बेचकर अवैध कमाई करते थे।
पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ थाना गोरई, दादों, खैर व इगलास सहित विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह का एक अन्य सदस्य सलीम गिरफ्तारी के डर से पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर आगरा जेल चला गया है।गिरफ़्तारी के समय उप निरीक्षक बद्रीराम, हेड कांस्टेबल जबर सिंह, हेड कांस्टेबल केशव सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल हरिओम मौजूद रहे।























