जिला नजर संवाददाता
इगलास/अलीगढ़। मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर इगलास स्थित अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान थाना इगलास के एसएचओ क्राइम सुभाष सिंह कठेरिया सहित पुलिस कर्मियों ने अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में विभिन्न दलों के नेता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके पश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान बाबा साहब के विचारों एवं उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया गया।
कार्यक्रम में समाज वादी पार्टी के रामकुमार नागर, रिजवान हैदर ने पुष्पमाला अर्पित करते हुए बाबा साहब की नीतियों एवं पिछड़े समाज के उत्थान में उनके योगदान की सराहना की। वहीं श्योदान सिंह विमल ने भी उनके विचारों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम मे सभी समाज के लोग मौजूद रहे।

शोभायात्रा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। पूरे आयोजन में क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।























