दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद महिला मंडल की अप्रैल महीने की मासिक बैठक प्रीति बबलू मनोना जी ने डी शांति” रेस्टोरेंट में केंद्रीय संयोजिंका रेनू जी के नेतृत्व में दी गई। सर्वप्रथम ईश वंदना और संकल्प गान हुआ।
तत्पश्चात एक मनोरंजन गेम हुआ, जिसमें प्रथम मोहिनी जी, द्वितीय पूनम दोनेरिया जी, तृतीय मीना और अर्चना जी जीती। खेलने के गेम में मोहिनी जी विजई हुई। दूसरे गेम में रजनी जी और मीना जी ने बाजी मारी।
समय बाध्यता का पुरस्कार अनीता जी ने जीता। लघु बचत योजना के रुपए प्रीति जी को दिए गए। सभी विजई बहनों को पुरस्कृत किया गया। अगली मीटिंग भारती जी के घर पर होगी। सभी बहनों ने स्वल्पाहार और भोजन का आनंद लिया।
इस अवसर पर रेनू गुप्ता, भारती गुप्ता, मीना गुप्ता, रजनी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, ममता गुप्ता, रिंकी गुप्ता,राखी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सीमा गुप्ता, पूनम दोनेरिया, अनीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, मोहिनी गुप्ता आदि बहने मौजूद रही।























