मथुरा। जनपद में हाल ही में आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। चंद्र प्रकाश सिंह ने तहसील सदर के ग्राम बाद और ग्राम तारसी में पहुंचकर क्रॉप कटिंग कार्यों एवं क्षतिग्रस्त फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया, उसकी पारदर्शिता और सटीकता को लेकर राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फसल आकलन पूरी तरह शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप और निष्पक्ष तरीके से किया जाए, ताकि किसानों को सही मुआवजा मिल सके।जिलाधिकारी ने मौके पर स्वयं जरीब/मीटर चेन के माध्यम से त्रिभुजाकार प्लॉट बनाकर क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया और अधिकारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी।उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग एक वैज्ञानिक पद्धति है, जो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा दावों और उत्पादन आंकड़ों का आधार होती है।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने प्रभावित खेतों का जायजा लेते हुए किसानों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर अभिनव जे जैन को निर्देश दिए कि फसल सर्वे का कार्य पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए।जिलाधिकारी ने साफ कहा कि सर्वे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित किसानों को शासन द्वारा निर्धारित राहत सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएगी और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
मथुरा में जिलाधिकारी का सख्त एक्शन, फसल नुकसान का खुद किया निरीक्षण, मुआवजे के निर्देश
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























