मथुरा।आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सेठ बाड़ा स्थित कार्यालय पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का जीवन राजनीतिक एवं सामाजिक सक्रियता का अद्वितीय उदाहरण रहा है। उन्होंने सदियों से शोषित एवं उत्पीड़ित दलितों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक कार्य किए और कभी अन्याय के सामने समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।मुकेश धनगर ने जनपद मथुरा में पिछले 15 दिनों से लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को हुए भारी नुकसान का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए।जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने अपने संबोधन में बताया कि बाबू जगजीवन राम ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की, जिसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा। उन्होंने दलित वर्ग के उत्थान के लिए अखिल भारतीय दलित वर्ग की स्थापना की और स्वतंत्र भारत के पहले श्रम मंत्री के रूप में न्यूनतम मजदूरी कानून लागू कराया। 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने देश का नेतृत्व किया और कृषि मंत्री के रूप में हरित क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम में बलवीर सिंह प्रधान, करन निषाद, महेश चौबे, मोनू निषाद, मोहम्मद दिलशाद, मनीष चौधरी, सुरेश चंद्र, राकेश शर्मा, राजेश धनगर, विवेक, सुरेश शर्मा, रवि खरे, बलवीर धनगर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती पर जिला कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, किसानों के मुआवजे की उठी मांग
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























