मथुरा।थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर चौकी अंतर्गत सब्जी मंडी बाजार में सोमवार रात करीब 9:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शॉर्ट सर्किट के चलते बिजली के तारों के गुच्छे में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि खंभों पर फैले केबल धू-धू कर जलने लगे और देखते ही देखते पूरा बाजार अंधेरे में डूब गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाजार में खंभों पर बड़ी संख्या में अव्यवस्थित तरीके से बिजली के तार लटके हुए हैं, जिनमें अक्सर स्पार्किंग होती रहती है। सोमवार रात अचानक हुए शॉर्ट सर्किट ने विकराल रूप ले लिया और कई केबल जलकर राख हो गए।घटना की सूचना तुरंत विद्युत विभाग को दी गई, लेकिन मौके पर तत्काल कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। बाद में एहतियातन फीडर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।आग की इस घटना से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और बाजार में अंधेरा छा गया। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस स्थान पर पहले भी कई बार आग लग चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं किया गया है।क्षेत्रवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए खंभों पर फैले अव्यवस्थित तारों को व्यवस्थित कराने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























