मथुरा में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) का द्वितीय चरण प्रारंभ कर दिया गया है। यह अभियान योगी आदित्यनाथ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है, जिसके तहत प्रदेशभर में महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में 30 दिवसीय इस अभियान की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत थाना कोतवाली की ‘शक्ति दीदी’ टीम ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और मोहल्लों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 181 के बारे में विस्तार से बताया और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें सलाह दी गई कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सतर्क रहें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।थाना कोतवाली के क्राइम प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार यादव ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं चुप न रहें, बल्कि तुरंत पुलिस से संपर्क करें।इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी और आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है। स्थानीय महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक कदम बतायाअधिकारियों के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और जागरूक बनाना है, ताकि वे समाज में बिना भय के अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
मिशन शक्ति अभियान का तीसरा चरण शुरू, महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक
Previous Articleश्रीराम मय हुआ वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर,श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र का 20वां पक्टयोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया
Next Article स्टंटबाजी कर भाग रहा बाइक सवार चढ़ा पुलिस के हत्थे
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























