फतेहाबाद/आगरा: विश्व बाल्मीकि धर्म परिषद एवं बहुजन महासेना भारत द्वारा बाल्मीकि समाज की बैठक रविवार को आयोजित की जानी थी, लेकिन क्षेत्र में धारा 144 लागू होने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। बैठक में महर्षि बाल्मीकि की मूर्ति स्थापित करने सहित समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित थी।
विश्व बाल्मीकि धर्म परिषद एवं बहुजन महासेना भारत के अध्यक्ष एडवोकेट विवेक चौधरी ने बताया कि प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू होने के कारण संगठन ने बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि बाल्मीकि समाज लंबे समय से सार्वजनिक स्थल पर महर्षि बाल्मीकि की मूर्ति स्थापित किए जाने की मांग कर रहा है।
उन्होंने बताया कि अब संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन के माध्यम से महर्षि बाल्मीकि की मूर्ति स्थापित करने की मांग के साथ समाज की अन्य समस्याओं को भी प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। संगठन ने प्रशासन से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





