खेरागढ़/आगरा: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा समरसता यात्रा को लेकर सीकरी जिला बैठक रखी गई, समस्था यात्रा समाज को जागृत छुआछूत उच्च नीच का हमारे धर्म और समाज में कोई स्थान नहीं है छुआछूत विचारों को एवं व्यवहारों में समाप्त होनी चाहिए।
हमारे देश में पूर्व संतों ने धर्म जागरण कर, हिंदूवा सहोडरा सर्वे – न हिंदू पतितो भवेत् , अर्थात हिंदू परिवार में जन्मे हम सब भाई-भाई हैं समान है कोई पतित नहीं है, समान है कोई भी पतिन नहीं है ,, इस यात्रा का महत्व जातिवाद को खत्म कर हिंदू हिंदू भाई भाई का संदेश हिंदू समाज मै जागृत करना है।
ये हिंदू एकता यात्रा 16 फरवरी से 21 फरवरी तक चलने वाली है जो आगरा से होते हुए सीकरी जिले में 20 फरवरी को प्रवेश करेगी 20 फरवरी 2026 को करीब 12 बजे खेरागढ़ मै प्रवेश कर विश्राम करेगी।
समरसता यात्रा को लेकर प्रांत के सह मंत्री राकेश जी ने कार्यकर्ताओं की बैठक की, जिसमें उपस्थित विभाग संगठन मंत्री सुशील कुमार, विभाग सह मंत्री राहुल जोशी, जिला अध्यक्ष सतेंद्र भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार तोमर, जिला मंत्री जितेंद्र जी , दुर्गावाहिनी विभाग सह संयोजिका आरती जी,, रवि त्रिलोकनी प्रांत कार्यकारणी सदस्य सेवा विभाग, जिला सह मंत्री रिंकू शर्मा, जिला सह संयोजक कृष्णमुरारी, जिला सह सेवा प्रमुख दीपक नागर, नगर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रवेंद्र सिंह, मुकेश जी , रवेंद्र सिंह, विनोद पाठक,, बहन राजकुमारी जी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर





