फतेहाबाद/आगरा: गुरुवार सुबह एक किसान के सीने में तेज दर्द होने पर उसे सीएचसी फतेहाबाद लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
गांव मानिकपुरा बसई अरेला निवासी 50 वर्षीय किसान रामवीर पुत्र ग्यादीन के सीने में गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे सीने में तेज दर्द होने पर उसका बेटा राजन उसे इलाज के लिए कस्वा फतेहाबाद लेकर आये थे। जहां चिकित्सकों ने सीएचसी के लिए भेज दिया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। रामवीर के एक ही बेटा है जो टेम्पो चालक है।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





