फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद क्षेत्र में एक आवारा गोवंश पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ गोप्रेमियों ने घायल गोवंश को देखा और पशु चिकित्सक की मदद से उसका उपचार शुरू करवाया।
जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद थाना क्षेत्र के तहसील रोड पर गोप्रेमियों को यह आवारा गोवंश गंभीर घायल अवस्था में मिला। उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाले जाने के कारण वह बुरी तरह झुलस गया था।
गंभीर रूप से घायल इस गोवंश को गोप्रेमियों ने फतेहाबाद तहसील मुख्यालय में वन विभाग के नजदीक एक पेड़ से बांधा। उन्होंने उसके लिए चारे और पानी की व्यवस्था की। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका उपचार कराया गया।
पशु चिकित्सक डॉ. सुजान सिंह और संदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर घायल गोवंश को आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन दिए, जिसके बाद उसका उपचार शुरू हो सका।
इस दौरान गो सेवक सुनील चौहान, निखिल चौहान, शिवम बघेल, रामू, बॉबी, रोहित, अंश चौहान, अजय, बृजमोहन सहित कई अन्य गोप्रेमी मौजूद रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





