इगलास/अलीगढ़। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की 87वीं जयंती बुधवार को इगलास स्थित वासुदेव फार्म हाउस में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी हमवीर सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। वक्ताओं ने उनके कृषि सुधारों, किसानों के हक की लड़ाई और औद्योगिक विकास में दिए गए योगदान को याद किया। उन्हें एक कुशल इंजीनियर, सादगीपूर्ण नेता और किसानों के सच्चे संरक्षक के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी हमवीर सिंह ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह राष्ट्रीय स्तर पर किसानों और मजदूरों की बुलंद आवाज थे। उन्होंने हमेशा ग्रामीण विकास, किसान हित और सामाजिक न्याय की राजनीति को प्राथमिकता दी। उनके द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को भी इस अवसर पर याद किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और किसान हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
- रिपोर्ट- संजय भारद्वाज





