कागारौल/आगरा। विद्युत सब स्टेशन कागारौल क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की विधवा महिला जन्नत पत्नी स्वर्गीय राकेश खान पर विद्युत बिल बकाया करीब 18000 रुपए है, विद्युत कर्मचारी आए दिन उनकी चौखट पर आकर आ धमकते हैं और केविल काट जाते हैं,
मंगलवार को समय दोपहर करीब 12:00 बजे विद्युत विभाग के एसडीओ हिमांशु गुप्ता व संविदा कर्मी नागेंद्र सिंह और लाइनमैन धर्मवीर सिंह दरवाजे पर आए ₹2000 तत्काल देने की मांग की,₹2000 न देने पर खम्भा से केवल कट कर दी और मीटर को उखाड़ ले गए। जबकि पूर्व में कई बार केवल को काटा गया है फिर भी उन्होंने चंद्र पैसे देकर केवल को छुड़वाया है।
पीड़ित महिला का कहना है कि मेरे पास बिजली का बिल बकाया करीम 18000 रुपए है जबकि दबंगों पर लाखों रुपए बकाया है फिर भी बिजली वाले उनके घर तक ना जा में, यहां हम मजदूरों को ही परेशान करते रहते हैं, जबकि मजदूरी करके शाम को चैन की नींद ना सो पाते,मैं अंधेरे में समय गुजारने पर मजबूर हूं।
आए दिन दरवाजे पर बिजली वाले हमको परेशान करते हैं, सरकार से हमारी विनती है कि धीरे-धीरे करके हम बिजली को बिल भर देंगे, लेकिन हमारे घर में अंधेरों ना करें। बिजली की समस्या को लेकर पीड़ित महिला ने 1912 पर भी शिकायत दर्ज कराई कि बत्ती वाले हमको आए देन परेशान करते रहते हैं।
- रिपोर्ट – मुहम्मद इस्माइल





