दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया और पूजनीय भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर चौक कमेटी पदाधिकारी द्वारा कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर रामसेवक अघबरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी फतेहाबाद तरुण धीमान विशाल ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
यही नहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन वर्मा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद कर उनके बताई मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद गुप्ता सभासद प्रतिनिधि सुभाष वर्मा अवकेश गोलस आलोक बछरवार सचिन कर्दम के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे वहीं भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर रामसेवक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेश यादव राजेश शर्मा धर्मवीर सिंह सुभाष चंद्र लखबारिया राहुल प्रकाश सुनील नीलम मनोज कुमार मौर्य जगदीश बाबू शेखर मनोज कुमार भीम आर्मी रामजीलाल मिस्त्री के अलावा कमेटी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अंबेडकर अनुआई मौजूद थे।























