गोविंद पाराशर संवाददाता आगरा
खेरागढ़/आगरा। सोमवार को श्री पूरन चंद रमेश चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खेरागढ़ (आगरा) में वस्ता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों के वस्ता का निरीक्षण निरीक्षक बंधुओं द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री अभिषेक सिंघल जी, श्री विकास सोनी जी, श्री अभिषेक वर्मा जी, श्री राजेश राजपूत जी, आचार्य श्री भजन लाल जी एवं श्री जितेन्द्र जी ने विद्यार्थियों के वस्ता का सूक्ष्म निरीक्षण कर स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं अध्ययन सामग्री के रख-रखाव का मूल्यांकन किया। निरीक्षक बंधुओं ने विद्यार्थियों को नियमितता, स्वच्छता एवं अनुशासन का संदेश देते हुए अपने वस्ता को सदैव व्यवस्थित रखने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। अपने वस्ता को व्यवस्थित एवं आकर्षक रूप से प्रस्तुत करने के लिए बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निरीक्षण के समय विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी, आत्मविश्वास एवं सीखने की जिज्ञासा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चौधरी मनोज कुमार जी ने सभी निरीक्षक बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों से निरंतर सीख लेने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर वस्ता प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखने को मिला।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वच्छता तथा अध्ययन सामग्री के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।





















