जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र के ग्राम चिलकोरा में एक युवक द्वारा अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार, रिजर्व पुलिस लाइन अलीगढ़ में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने सूचना दी कि उनके 22 वर्षीय पुत्र ने अवैध तमंचे से स्वयं को गोली मार ली है। सूचना पर थाना क्वार्सी पुलिस एवं फील्ड यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने युवक के मानसिक तनाव में होने की जानकारी दी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय सर्वम सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए जानकारी दी।





















