दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। पिछले कई दिनों से जारी गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है गर्म हवा के थपेड़ा और शरीर को झूलसाती धूप ने मंगलवार को घर से बाहर निकले लोगों को बेहाल कर दिया।
सोमवार को 44 डिग्री से अधिक तापमान और मंगलवार को 45 डिग्री पार कर गया। इससे हालात और खराब हो गए गर्म हवा झुलसती धूप के प्रकोप से बचने को लोग घरों में कैद होकर रह गए इससे कस्बा के बाजारों में सन्नाटा देखा गया।
सुबह से ही सूरज ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया।दोपहर 12:00 बजे बाद गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर पहुंच गया। जिससे हालात और खराब होते नजर आए बहुत जरूरी कार्य होने पर ही लोग अपने सर पर कपड़ा डालकर बाहर निकले।
शाम 5:00 बजे बाद जब गर्मी का प्रकोप कुछ काम हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली और कस्बा के बाजार में रौनक बढ़ने लगी अगर देखा जाए तो गर्मी के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए।
सोमवार रात 8:00 बजे मौसम विभाग द्वारा सभी लोगों को मोबाइल पर चेतावनी संदेश भेजकर अगले 24 घंटे भीषण गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया गया था और लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी।
वहीं जिलाधिकारी आगरा द्वारा भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए 12वीं कक्षा तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश भी दिए गए जिससे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भीषण गर्मी के प्रकोप से बचाया जा सके।





















