जिला नजर संवाददाता
कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के तहत पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस द्वारा 112 आपातकालीन सेवा 1090 महिला हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 181 महिला सहायता हेल्पलाइन सहित अन्य सुरक्षा सेवाओं की जानकारी साझा की गई। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध, छेड़छाड़ एवं महिला उत्पीड़न जैसी घटनाओं की सूचना बिना झिझक पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें।





















