दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम अई में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम अई निवासी अटल पुत्र अवतार सिंह (25 वर्ष) ने 16/17 मई 2026 की रात किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। घटना की सूचना रविवार को यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी जुटाई।
प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि युवक की मौत जहर खाने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि युवक ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।





















