दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। समाजवादी पार्टी विधानसभा 93 फतेहाबाद में रविवार को विधानसभा कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं और पीडीए परिवार के व्यापक समायोजन पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में ज्ञान सिंह जाटव, शिव सिंह कुशवाहा, लायक सिंह बघेल, पवन सिंह जाटव, प्रमोद सिंह और जितेंद्र वाल्मीकि को उपाध्यक्ष बनाया गया।
ठाकुर महेश चौहान को महासचिव तथा वीरेंद्र निषाद को ब्लॉक अध्यक्ष फतेहाबाद और रविंद्र सिसोदिया को ब्लॉक अध्यक्ष शमशाबाद नियुक्त किया गया।
इसके अलावा सिंपी खटीक, अमन वाल्मीकि, कुमार सेन कुशवाहा, अनिल शर्मा, राहुल यादव, शिवम सविता, अजय माहोर, हेमंत सिंह, विकेश निषाद, प्रदीप वर्मा सहित कुल 15 पदाधिकारियों को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।पकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से किसान, नौजवान और बेरोजगार परेशान हैं। आलू किसान बर्बादी के कगार पर है डीजल, पेट्रोल व गैस की महंगाई से आम जनता प्रभावित है।
उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर इस सरकार को हटाने का काम करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री के रूप में देखने की इच्छा हर कार्यकर्ता की ही नहीं पूरे प्रदेश की जनता की है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेश यादव महेश सिसोदिया, रूपाली दीक्षित, बच्चू सिंह निषाद, रविंद्र ठाकुर, योगेंद्र गुर्जर, पहलाद गुर्जर डॉक्टर रामसेवक अघबारिया मेहताब गुर्जर, सौरभ शर्मा ऋषि वाल्मीकि आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक फतेहाबाद और शमशाबाद के सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





















