दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के स्वारा जंगल में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कई बीघा जंगल जलकर राख हो गया।
आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में काफी समय लगा, क्योंकि तेज गर्मी और हवा के कारण आग तेजी से फैल रही थी।
ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।





















