दैनिक जिला नज़र संवाददाता
आगरा। विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रवक्ता एवं साहित्यकार अनीता गौतम ने योग को जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से सभी शारीरिक और मानसिक विकार दूर हो जाते हैं।
“योग एक बेहतरीन मेल है”
अनीता गौतम ने कहा कि अगर हम लगातार योग का अभ्यास करते हैं तो शरीर स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रहता है। योग से जुड़ने पर बीमारियों से नाता टूट जाता है। रोज़ाना योग करने से शरीर लचीला बनता है और मन शांत रहता है।
पंच-तत्वों से बना शरीर, योग है कल्याण का मार्ग
उन्होंने कहा कि मनुष्य का शरीर पंच-तत्वों से बना है और योग का अभ्यास मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। यह ऋषि-मुनियों की धरती है। सदियों से प्रकृति और ब्रह्मांड की यह अनमोल धरोहर यही संदेश देती आ रही है कि नदियों, झरनों, पेड़ों और पहाड़ों का सम्मान करें। ये सभी पर्यावरण के अनमोल उपहार हैं।
हरियाली और योग का संगम
अनीता गौतम ने अपील की कि हमारी यह धरती हरियाली से भरपूर है। आइए, इसके फूलों की क्यारियों को महकाएं और मिलकर इसकी देखभाल करें ताकि हमारा देश फूलों की खुशबू से महक उठे। यदि आप योग को जीवन का आधार बना लें, तो सभी विकार दूर हो जाएंगे।





















