दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के नगला देवहंस के एस बी देवी इंटर कॉलेज की छात्रा बिंदेश ने हाई स्कूल की परीक्षा में 96.5% अंक प्राप्त कर आगरा जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं फतेहाबाद के ही अभिषेक कुमार ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसकी अतिरिक्त अनेक छात्रों ने जिले की टॉप 10 लिस्ट में अपना स्थान कायम किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड के बृहस्पतिवार को घोषित हुए हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट के दौरान फतेहाबाद के नगला देवहंस के एस बी देवी इंटर कॉलेज की छात्रा बिंदेश ने हाई स्कूल की परीक्षा में 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं फतेहाबाद के बाह रोड के मां केला देवी हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र अभिषेक कुमार ने 96% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इनके अतिरिक्त मयंक बाबू छठवें स्थान पर, नंदिनी कुशवाहा सातवें स्थान पर, एवं दीपिका आठवीं स्थान पर रही वहीं 12वीं की परीक्षा में भी फतेहाबाद क्षेत्र के साथ बच्चों ने अपना स्थान प्राप्त किया है।























