दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। तहसील फतेहाबाद के गढ़ी गुसाईं गांव में 400 वर्ष पुराने तालाब पर दबंगों के अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। *हैरानी की बात यह है कि SDM द्वारा ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के कई दिन बाद भी तालाब कब्जा मुक्त नहीं हो सका है।* इससे आक्रोशित ग्रामीण अब सवाल उठा रहे हैं – क्या दबंग समाज इतना ताकतवर है जिसके आगे प्रशासन भी नतमस्तक हो गया?
तालाब बंद होने से पूरे गांव में जलभराव और गंदगी से महामारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन प्रशासनिक अमला अब तक मौन है।
जानिए क्या है मामला?……
ग्रामवासियों ने 03.06.2026 को तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि गांव के 400 साल पुराने सार्वजनिक तालाब पर कुछ दबंगों ने मिट्टी डालकर और बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा कर लिया है। तालाब में पूरे गांव के पानी की निकासी होती थी।
SDM के आश्वासन के बाद भी ठंडा पड़ा प्रशासन

सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताह SDM से मुलाकात की थी। SDM ने तुरंत राजस्व टीम भेजकर कब्जा हटवाने का आश्वासन दिया था। *लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मौके पर न तो कोई टीम पहुंची और न ही कब्जा हटा।* इससे ग्रामीणों में भारी रोष है।
जलभराव से हाहाकार, घरों में घुस रहा पानी
तालाब बंद होने से नालियों का गंदा पानी गलियों और घरों में भर गया है। बच्चों का स्कूल जाना दूभर हो गया है। तालाब में कछुए मर चुके हैं और जहरीले जीव-जंतु घरों में घुस रहे हैं। गांव में डायरिया, डेंगू का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नाम न छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने कहा, _”जब SDM साहब के आदेश का भी असर नहीं हो रहा तो हम गरीब कहां जाएं? क्या कानून सिर्फ कमजोरों के लिए है? तालाब खाली नहीं हुआ तो हम तहसील पर धरना देंगे।”





















