दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को फतेहाबाद के मीरा गार्डन में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य, बाल विकास, पुष्टाहार सहित 18 विभागों ने स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा ने किया।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता सल्या, बबीता चौहान ज़िला मंत्री आशा देवी चक अवकेश गोलस मंडल अध्यक्ष योगेश चौहान सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा आम जनता के हित में विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। शिविर में खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाहा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान, डिप्टी सीएमओ उपेंद्र कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।





















