दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पूठपुरा में सड़क दुर्घटना के बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर 35 लोगों को नामजद किया है, जबकि 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
उल्लेखनीय है कि 15 जून को पूठपुरा के पास तेज रफ्तार थार कार की टक्कर से एक युवक की मौत और तीन लोगों के घायल होने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर पथराव किया था और मार्ग जाम कर दिया था। जिसमें 11 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे और पुलिस की गाड़ी तोड़ दी गई थी
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
दिनेश पुत्र सियाराम निवासी रायपुर महुआ, भागचंद पुत्र नवल सिंह निवासी राजाखेड़ा, मोहित पुत्र राम अवतार निवासी रायपुर महुआ, राम लखन पुत्र रेशम सिंह निवासी पिन्नापुरा, सोनू पुत्र हरि सिंह निवासी आनंदपुर, श्री भगवान पुत्र गब्बर सिंह निवासी दातोजी फिरोजाबाद, रामसेवक पुत्र हीराल निवासी देवदास का पूरा, अशोक पुत्र रामनाथ निवासी दाताजी, प्रदीप पुत्र राम सजीवन निवासी देवदास का पूरा, रामवीर पुत्र रामनिवास निवासी दादाजी खुर्द, अशोक पुत्र नवल सिंह निवासी रिहावली, प्रदीप पुत्र रामनाथ निवासी पिनाहट, सुरेश पुत्र चौकी लाल निवासी बहादुरपुर दयालबाग, आकाश पुत्र किताब सिंह निवासी मेहरा नाहरगंज डॉकी, दशरथ पुत्र देवलाल निवासी पिन्नापुरा, राम पुत्र संतोष निवासी पिन्नापुरा, गीतम पुत्र सुल्तान निवासी दाताजी, पंकज पुत्र राम प्रकाश निवासी कटेला शमशाबाद, विष्णु पुत्र हरिशंकर निवासी नगला सिंघी।





















