दिलशाद समीर संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सामरा में वीतीरात अज्ञात चोर विघुत ट्रांसफार्मर में से सामान को चोरी कर ले गए , गांव में विद्युत नहीं आने पर प्रात जब ग्रामीण विद्युत ट्रांसफार्मर की ओर पहुंचे और जमीन पर ट्रांसफार्मर पड़ा हुआ देखा तो होश उड़ गए, ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस व विद्युत विभाग को दी है।
ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि गांव सांमरा के नयावास मोहल्ले की विद्युत सप्लाई के लिए रखे ट्रांसफार्मर में से अज्ञात चोर विद्युत उपकरणों को चुरा ले गए सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों से चोरी की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने उमस गर्मी व पेयजल समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द नया विद्युत ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की है ।





















